कसडोल: गौ सम्मान दिवस पर ऑक्सफोर्ड स्कूल का प्रेरक अभियान, छात्रों ने गौ माता के लिए एक अतिरिक्त रोटी के साथ किया गौशाला भ्रमण
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि प्रत्येक परिवार यदि प्रतिदिन एक अतिरिक्त रोटी गौ माता के लिए निकाले, तो यह केवल सेवा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण होगा। गौशाला में विद्यार्थियों ने गौ माता को रोटी और हरा चारा खिलाया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।