सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवागत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, माला (मंडल अध्यक्ष) विभूति प्रसाद मौर्य, राजेश सिंह, वीरभद्र गुप्ता, सभासद अंकुर कुमार, अरविंद रावत, व खुशबू वर्मा, निर्मल कुमार, रमेश कुमार, सप्पू अहमद, अजय कुमार, सहित सीएचसी के चिकित्सक डॉ. उमेश तिवारी, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल सिंह, डाक्टर सैफी, डॉक्टर इकबाल, डॉक्टर पारुल सिंह,शालिनी गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
#reelsviral #reelsvideo #viralreelsシ #viralreels #viral #PostViral #videosvirales #healthylifestyle Awadh News24 MYogiAdityanath Dr. Amit Singh Chauhan Brajesh Pathak