रॉबर्ट्सगंज: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने कचहरी परिसर सोनभद्र में बंद डाकघर को खुलवाने की की मांग
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, सोनभद्र में स्थित उप-डाकघर काफी लम्बे समय से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है। उक्त डाकघर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, नोटिस, अदालती आदेश जाते हैं।