तेंदूखेड़ा मतदान केंद्र 276 में आज शुक्रवार की शाम 5 बजे डिजिटलाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।कार्य पूर्ण होने पर एसडीएम सौरव गंधर्व, तहसीलदार विवेक व्यास ने बीएलओ आनंदीलाल कुर्मी, सहायक बीएलओ, पंचायत सचिव चंदन तेकाम को सम्मानित किया। इनके द्वारा अन्य प्रदेशों के मतदाताओं की जानकारी कंट्रोल रूम की सहायता से डिजिटलाइज की गई।