कायमगंज: मोहल्ला पटवन गली में तंबाकू कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों के जेवर और नगदी सहित 2 को पकड़ा
कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी तंबाकू कारोबारी बृजेश चंद्र शर्मा बंद घर से लाखों रुपए की चोरी 16 अप्रैल को हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सौरभ उर्फ अंशु और कार्तिक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी का जेवर और नगदी सहित 2 आधार कार्ड भी बरामद कर लिया