हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना, हंगामा
प्रयागराज। लोकनायक रेस्टोरेंट में विवाद के बाद अधिवक्ता विष्णु पांडेय पर कथित हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
सूचना पर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी सिटी सागर जैन मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाकर शांत कराया।
#advocate #prayagrajnews