बहेड़ी: चाचेट गांव में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध अस्पताल को किया गया सील, झोलाछाप की लापरवाही से महिला की हुई थी मौत
बहेड़ी तहसील क्षेत्र के टांडा छंगा चौकी क्षेत्र में चाचेट गांव में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहे लाइफ लाइन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सील करने की कारवाई की गई है गौर तलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड के दरऊ गांव की रहने वाली एक महिला की डिलीवरी के दौरान अस्पताल संचालक झोलाछाप की लापरवाही के चलते हो गई थी ।