डुमरा: पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह: मो गुलाब, CM से DM तक आवेदन दिया कार्रवाई नहीं हुई
सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी मोहम्मद गुलाब ने अपने पिता के कथित हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाहरणालय परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। गुलाब का आरोप है कि वर्ष 2022 में जमीनी विवाद को लेकर उनके पिता मोहम्मद शरीफुल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।