बीरपुर: रामधुनी यज्ञ को लेकर खरमौली व सिकरहुला में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित रामधुनी अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के गेंहरपुर के खरमौली व भवानंदपुर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। खरमौली में इस शोभा यात्रा में कुल 121 कन्याएं नए परिधान में सज धज कर शोभा यात्रा में शामिल हुईं।