उज्जैन शहर: राजेन्द्र नगर: युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के राजेन्द्रनगर में रहने वाले भूरा पिता मदनलाल राठौर 30 साल ने गुरूवार शाम घर में साडी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो भूरा को लटका देखा। उसे नीचे उतारकर चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रधान आरक्षक विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया