रजौली: भड़रा गांव में नर्तकियों के नाच के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल
रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के भड़रा गांव में बुधवार की देर रात नरेश यादव के पोते की छठियारी में नर्तकियों द्वारा नाच के दौरान निमंत्रण में आये शरारती युवकों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलने से दादा नरेश यादव को पेट मे गोली लग गई।गोली लगने की वजह से दादा घायल हो गए।वहीं ग्रामीणों ने एक अपाची और एक बोलेरो के साथ दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।