बालोद: ग्राम बघमरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए रहा सौगातों से भरा
Balod, Balod | Jun 8, 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बघमरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम पंचायत बघमरा सहित बघमरा में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।