चाईबासा । सोमवार को दिन में दो बजे को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ा गूंटिया में एंटी ड्रग्स अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक किया गया।