धौलपुर: जयपुर हादसे के बाद धौलपुर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, चार गिरफ्तार
जयपुर में हुए हादसे के बाद धौलपुर पुलिस अवैध विस्फोटक पदार्थों और पटाखों के खिलाफ सक्रिय हो गई है। सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छावनी क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 70 किलोग्राम बारूदी पटाखे तथा 5 किलोग्राम पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खि