रायसेन: हनुमान जन्मोत्सव पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 रायसेन जिले के अंबाडी ग्राम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अयोध्या धाम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अयोध्या धाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।