कोंडागांव: कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद-बीज वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव विकासखंड के बोरगांव सहकारी समिति (लैम्प्स) का निरीक्षण कर खाद एवं बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली तथा ई-पॉस मशीन से वितरण प्रक्रिया और स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों को समय पर निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने,