शनिवार को क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह माखननगर के ग्राम समोन पहुंचे, जहां उन्होंने सुमेर सिंह यादव के भाई स्वर्गीय कमल सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान विधायक विजयपाल सिंह शोकसभा एवं रसोई कार्यक्रम में शामिल हुए तथा स्व. कमल सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।