गिर्वा: जिले में के. के. गुप्ता बने उदयपुर के न्याय मित्र, संभालेंगे स्वच्छता की कमान
Girwa, Udaipur | Mar 8, 2025 स्थाई लोक अदालत उदयपुर ने के. के. गुप्ता को 24 माह के लिए न्याय मित्र नियुक्त किया। गुप्ता उदयपुर शहर, यूआईटी और प्राधिकरण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने में सहयोग करेंगे। जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, विकास प्राधिकरण सचिव और अन्य संबंधित विभागों को गुप्ता के साथ समन्वय करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए