गिर्वा: UDA ने कोड़ियात में 16 कॉटेज के मिनी रिसोर्ट को किया सीज, कृषि भूमि पर बिना अनुमति के बनाया गया था रिसोर्ट
Girwa, Udaipur | Mar 8, 2025 UDA ने कोड़ियात में 16 कॉटेज का मिनी रिसोर्ट किया सीज किया। दरअसल उदयपुर विकास प्राधिकरण ने कोड़ियात रोड पर एक मिनी रिसोर्ट को सीज किया है, जहाँ कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण, बिना भू उपयोग परिवर्तन और बिना किसी स्वीकृति के व्यावसायिक उपयोग के लिए 16 कॉटेज बना लिए गए।