मुगलसराय: रौना गांव में बंदरों का हमला, खेत से घर तक हुआ नुकसान, ग्रामीण बंदरों के डर से घरों में कैद होने लगे
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे, समरसेबल के तार और इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ रहे हैं, वहीं खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 10 बजे कहा की वन विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।