नवाबगंज: जैदपुर-बाराबंकी मार्ग पर सड़क के बीच झुकी पेड़ की टहनी, तकिया चौराहे जैसी घटना दोहराने का खतरा
जैदपुर-बाराबंकी मार्ग पर बारिश के दौरान एक बार फिर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। सड़क किनारे खड़े एक जर्जर पेड़ की भारी टहनी टूटकर विद्युत लाइन के सहारे सड़क के बीचोबीच झुक गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर नजर आ रहा है।