मेहरमा: बलबड्डा थाना के वीरनियां में अनियंत्रित टाटा सफारी खेत में घुसी, दो घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया
Meherma, Godda | Sep 1, 2026 मेहरमा प्रखंड के बलबडडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरनियां गांव के पास बीते सोमवार को अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी खेत में घुसी, दुर्घटना में दो घायल, ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, घटना की जानकारी मिलने पर बलवडड़ा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से ली जानकारी, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।