बिजावर: देवरा की हथनीटोर नदी में डूबने से युवक की मौत, पिकनिक मनाने गए थे 9 दोस्त
किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा स्थित हथनीटोर नदी में पिकनिक मनाने गए युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज उम्र 20 साल , निवासी सटई के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कुपी चौकी प्रभारी जगदीश शिवहरे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पिकनिक पर करीब 9 युवक गए थे।