कानपुर: गुप्त सूचना पर सेंट्रल स्टेशन पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस में एसजीएसटी ने छापा, ₹50 लाख का अवैध माल किया जब्त
सेंट्रल स्टेशन पर एसजीएसटी की टीम ने श्रमशक्ति एक्सप्रेस में छापेमारी कर 50 लाख रुपए का अवैध माल जब्त किया है। सहायक आयुक्त ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया की लगातार 13 घंटे की छापेमारी और जांच के बाद माल को विभाग के ऑफिस में लाया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पूरी छापेमारी की गई है।