महागामा: महागामा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय महागामा के सामने तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया।
महागामा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय महागामा के सामने शनिवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के अंडर हम लोग काम नहीं करेंगे। नगर पंचायत के अंडर हम लोग काम करेंगे और जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।