खंडवा: कृष्णधाम कॉलोनी में मोबाइल टॉवर का विरोध, महिलाएं पहुंची थाने, कंपनी कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप
रहवासियों ने कंपनी कर्मचारियों से दस्तावेज भी मांगे, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद रहवासी महिलाएं कोतवाली थाने पहुंचीं और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा एक पुराने 20 बाय 50 के मकान में टॉवर लगाने की अनुमति घर मालिक से ली गई है। पिछले छह माह से इसका विरोध किया जा रहा है। जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके है