घोसी: बिहार: किसानों को बड़ी राहत, अब सालाना ₹9000 किसान सम्मान निधि
बिहार बजट 2026-27 में नीतीश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. पीएम किसान सम्मान निधि के ₹6000 के साथ अब राज्य सरकार कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत ₹3000 और देगी. पात्र किसानों को कुल ₹9000 सालाना मिलेंगे. योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो पीएम किसान के पात्र हैं।