पिंड्रा: वाराणसी में मंत्री बनने के बाद हंसराज विश्वकर्मा के काफिले का वीडियो हुआ वायरल, मंत्री ने दी सफाई
यूपी में नए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्री बने हंसराज विश्वकर्म वाराणसी में गुरुवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे। इस मौके पर उनका एक काफिले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की काफिले का वीडियो को लेकर सोशल मीडिया सवाल किए जाने लगे। शुक्रवार को हंसराज विश्वकर्मा ने इसे लेकर अपना बयान जारी करते हुए सफाई दी।