कोरबा: जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में बाइक चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा गया, सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट का आरोप
Korba, Korba | Jun 6, 2026 जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास के दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को अस्पताल परिसर में एक खंभे से बांधकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है।