कर्वी: कर्वी के बलदाऊगंज से चोरों ने ई-रिक्शा की चोरी की, बैट्री लेकर हुए फरार, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
कर्वी के बलदाऊगंज मोहल्ले से बीते बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे चोरों ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर लिया। पीड़ित संजय कुमार ने आज गुरुवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी दी है। और बताया कि चोरों द्वारा ई रिक्शा बलदाऊगंज से चोरी करके लोढ़वारा के पास रोड के किनारे खड़ी कर ई रिक्शा से बैटरी चोरी करके रफू चक्कर हो गए।