कर्वी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत SP चित्रकूट और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किए रवाना
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह01 जनवरी से 31 जनवरी2026 मनाया जाना है,जिसको लेकर गुरुवार सुबह 11बजे कलेक्ट्रेट परिसर सोनेपुर कर्वी से जन जागरूकता एवं प्रचार वाहन को अरुण कुमार सिंहS.P.चित्रकूट,व अरूण कुमार ADM(न्यायिक) के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार SDMकर्वी,सौरभ यादव SDM,यामीन अहमद पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) आदि अधिकारी मौजूद रहे।