कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने नव वर्ष पर खोए हुए 11 लाख 75,000 रुपए कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया
चित्रकूट पुलिस ने नववर्ष पर खोए हुए 11 लाख 75 000 रुपए कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया है। खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पूर्व में विभिन्न तिथियों में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष व CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। मोबाइल बरामदगी के संबंध में पुलिस ने आज गुरुवार की दोपहर 2:25 में प्रेस नोट जारी किया है।