कर्वी: कर्वी राजापुर मुख्य मार्ग पर कर्वी के लोढ़वारा के पास दो ट्रक आमने-सामने टकराए, घायल ट्रक चालक ने दी घटना की जानकारी
कर्वी राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा मोड़ के पास आज गुरुवार की सुबह 5:30 बजे दो ट्रैकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई।जिसमें एक ट्रक चालक अंकुल निवासी प्रतापगढ़ घायल हो गया। घायल अंकुल ने आज गुरुवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है,और बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है वह प्रतापगढ़ से ट्रक में धान लादकर म०प्र० के सिवनी जा रहा था,तभी यह हादसा हो गया।