गुमला: गुमला में पारा 43 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बच्चे-बुजुर्ग लू की चपेट में
Gumla, Gumla | May 24, 2026 गुमला जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गुमला का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल में लू और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।