गढ़मुक्तेश्वर: गांव नानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच में जुट गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों से जानकारी में बताया हैं कि सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है