गढ़मुक्तेश्वर: आगामी त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।