गढ़मुक्तेश्वर: गांव इनायतपुर के जंगल से पुलिस ने गोकशी करने जा रहे 3 गोकश को किया गिरफ्तार, 1 जीवित पशु और कटान के उपकरण बरामद
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर गोकशों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत गांव इनायतपुर के जंगल से गोकशी करने जा रहे 3 शातिर गोकश को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक जीवित प्रतिबंधित पशु और पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं।