गढ़मुक्तेश्वर: गांव पसवाड़ा निवासी व्यक्ति ने एक शख्स पर पुत्र पर फावड़े से हमला करने के आरोप में मुकदमा कराया दर्ज
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी समय सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र मनोज मंगलवार की शाम 6:00 बजे गांव में ही दुकान पर सामान लेने के लिए गया था तभी गांव के ही ऋषिपाल ने पुत्र मनोज को गाली गलौज करते हुए फावड़े से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।