पंडरिया: ग्राम भागूटोला में तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में टक्कर, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मामला कवर्धा थाना सीटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भागूटोला का है। जहां शनिवार की शाम 04 बजे के करीब तेज रफ्तार दो बाइक का आपस में भिड़ंत हो गया।जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए डायल 112 की टिम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया है।इधर हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।फिलहाल मामले में पुलिस की टिम जांच कर रही है।