दुमका: दुमका नगर परिषद के संभावित चुनाव को लेकर BDO की अध्यक्षता में बैठक हुई
Dumka, Dumka | Dec 12, 2024 दुमका नगर परिषद के संभावित चुनाव को लेकर पूरे शहरी क्षेत्र में विखंडीकरण व बीसी-1 और बीसी-2 के सर्वेक्षण की कवायद शुरू कर दी गयी है। गुरूवार को दोपहर एक बजे के करीब इसे लेकर दुमका सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें शहरी बूथ के तमाम बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद थे।