शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बसपा नेता शाहरुख खान ने बसपा द्वारा मुसलमान के हित में उठाए गए कदमों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन किया। मंगलवार को शाम 4:00 बजे एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा अल्पसंख्यक बोर्ड का गठन और उर्दू टीचरों की नियुक्ति मायावती की देन है।