गभाना: कानून एवं शांति व्यवस्था को मद्देनज़र रखते हुए अलीगढ़ पुलिस ने गभाना समेत विभिन्न क्षेत्रों में किया पैदल गश्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों/तिराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया।