भोरे: रामनगर में 8 मार्च को बागेश्वर धाम वाले बाबा का लगेगा दिव्य दरबार, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
भोरे प्रखंड के रामनगर ने राम जानकी मठ पर बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन होने पर शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। बाबा के एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। लेकिन दूर से ही दर्शन की अनुमति मिली। इस दौरान गुरुवार की शाम 4 बजे 8 मार्च को बाबा का दिव्य दरबार लगेगा इसकी घोषणा की गई।