भोरे: रामनगर में कथा स्थल पर पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, बिहार से ही हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत होगी: कहा
भोरे प्रखंड के रामनगर में गुरुवार की शाम 5 बजे कथा स्थल पर बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पहुंचे। जिसके बाद उनका भी स्वागत किया गया। कथा के दौरान उन्होंने कहा की बिहार की धरती वीर सपूतों से भरी पड़ी है। हम हिंदू राष्ट्र बनाने की बात हमेशा करते आ रहे हैं। जिसके कारण कई लोगों को ये अच्छा नहीं लगता। लेकीन इसकी शुरुआत बिहार से ही होगी