*विश्व हृदय दिवस पर डीजीपी की अद्भुत मिसाल: 12 KM की निरंतर साइक्लिंग से दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश*
आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने प्रदेशवासियों, युवाओं और पुलिस महकमे के जवानों के सामने अनुशासित जीवन और शारीरिक दक्षता की एक अनूठी व प्रेरक मिसाल पेश की है।
विश्व हृदय दिवस पर गुलाबी नगरी में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर द्वारा आयोजित हैल्दी हार्ट साइक्लोथन में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी श्री शर्मा ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शहरवासियों व युवाओं के साथ 12 किलोमीटर की दूरी निरंतर साइक्लिंग करते हुए तय की और पूरा 12 Km Cycle चला कर स्वयं आगे आगे होकर साइकिल एंथुसिएस्ट्स का मनोबल बढ़ाते हुए समाज में निरोगी जीवन शैली का एक सशक्त संदेश दिया।
सुबह साढ़े छः बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में बिना रुके, पूरे उत्साह, असीम ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ 12 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए डीजीपी �
12.3k views | Rajasthan, India | Sep 27, 2026