महोबा: कुलपहाड़ के नटर्रा पहाड़ के पास पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Mahoba, Mahoba | Apr 23, 2026 कुलपहाड़ के नटर्रा पहाड़ के पास बामूर के पेड़ से लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसकी पहचान को लेकर आस पास पूँछतांछ की। शिनाख्त ने होने पर शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे है।