मोहम्मदगंज: कोल्हूआ सोनबरसा बालू घाट पर अवैध खनन: एक ट्रैक्टर जब्त, दो अन्य को बिना कानूनी प्रक्रिया के छोड़ने पर सवाल
थाना क्षेत्र के कोल्हूआ सोनबरसा बालू घाट में नदी का जल स्तर कम होने और एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खत्म होने के बाद अवैध बालू खनन का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू हो गया है। रविवार रात को अंचल अधिकारी रणवीर कुमार ने अवैध खनन की गुप्त सूचना पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने मौके पर पांच ट्रैक्टर बालू उत्खनन में लगे पाए।