मोहम्मदगंज: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया, जांच जारी
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत के नसों जमालपुर टोला के फटिया गांव में एक पति ने अपने ही पत्नी की हत्या कर शव को दफना दिया था।जिसका खुलासा हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार को दफनाए गए शव को 12 बजे दिन में निकाला कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।