मोहम्मदगंज: रिद्धि सिद्धि होटल परिसर में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुसैनाबाद के रिद्धि सिद्धि होटल परिसर में शुक्रवार की दोपहर दो बजे हुई। बैठक में हुसैनाबाद विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं 342 बूथों के सभी अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति थे ।