गोरखपुर: उत्कृष्ट कार्यों के लिए वन मंत्री ने गोरखपुर डीएफओ को लखनऊ में किया सम्मानित
शहीद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए गोरखपुर के डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर विकास यादव को लखनऊ स्थित वन विभाग के मुख्यालय में वन मंत्री अरुण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीते दिनों कम समय सीमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर का दौरा किया था और अपनी संतुष्टि जताई थी।